Coronavirus : कोरोना से कांग्रेस विधायक की निधन पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दुःख जताया…
1 min read
Coronavirus : कोरोना से कांग्रेस विधायक की निधन पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दुःख जताया…
NEWSTODAYJ (एजेंसी)मध्यप्रदेश : कोरोना वायरस का दिनों दिन प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब तक इस महामारी से आम आदमी से लेकर नेता और अभिनेता तक की मौत हो चुकी हैं। ऐसी ही एक दुखद खबर मध्य प्रदेश से सामने आई है।
जहां कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना संक्रमण के बाद इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया।कुछ दिन पहले ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और बेटी अगस्त के तीसरे हफ़्ते में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्री गोवर्धन सिंह दांगी जी का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति और साहस दें।
“श्रद्धांजलि और नमन” pic.twitter.com/huky2AolTO
— MP Congress (@INCMP) September 15, 2020
फिर कुछ दिन बाद विधायक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। पहले उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद हालत में सुधार नहीं होने उनको दिल्ली के मेदांता अस्पतला में भर्ती कराया गया, जहां वह जिंदगी की जंग हार गए और दुनिया को अलविदा कह दिया।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने कांग्रेस विधायक श्री गोवर्धन डांगी जी के निधन पर दुःख जताया। pic.twitter.com/lZQbjtlWZT
— MP Congress (@INCMP) September 15, 2020