CORONAVIRUS : सिविल कोर्ट में कोरोना ने दी दस्तक, कोर्ट दो दिन के लिए बंद…
1 min read
CORONAVIRUS : सिविल कोर्ट में कोरोना ने दी दस्तक, कोर्ट दो दिन के लिए बंद…
- इसके चैन को रोकने के लिए दो दिन के लिए कोर्ट को बंद कर दिया गया।
- इसके अलावा कोरोना पोजिटिव कर्मचारी के संपर्क में आये अन्य कर्मचारियों की जानकारी ली जा रही है।
NEWSTODAYJ : पलामू जिला में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। जांच में पलामू सिविल कोर्ट के एक तृतीय वर्ग कर्मचारी का रिपोर्ट पोजिटिव आया। इसके चैन को रोकने के लिए दो दिन के लिए कोर्ट को बंद कर दिया गया है। इस अवधि में कोर्ट परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। पूरे परिसर को सैनिटाइज कर लेने के बाद कोर्ट पुन: 23 जुलाई से खुलेगा।इसके अलावा कोरोना पोजिटिव कर्मचारी के संपर्क में आये अन्य कर्मचारियों की जानकारी ली जा रही है।
जिससे कि उनका भी टेस्ट कराया जा सके। वहीं सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह भी निदेश दिया गया है कि कोर्ट से संबंधित जो भी अति आवश्यक कार्य हो, उसका निष्पादन अपने आवास में ही रहकर करें।अदालत परिसर में अच्छी तरह से साफ सफाई की व्यवस्था की गई है। सिविल कोर्ट के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के द्वारा बेवजह किसी को न्यायालय परिसर में जाने से रोका जा रहा है। व्यवहार न्यायालय के मुख्य गेट के पास सुरक्षाबलों ने पूरी तरह कमान संभाल रखी है।