CoronaTest : आज झारखंड के मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों समेत अन्य कर्मियों की होगी करोना जांच…
1 min read
CoronaTest : आज झारखंड के मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों समेत अन्य कर्मियों की होगी करोना जांच…
NEWSTODAYJ रांची : आज मुख्यमंत्री कार्यालय के वरीय अधिकारियों समेत अन्य कर्मियों की भी जांच होगी। 18 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री समेत उनके कैबिनेट सहयोगी होम क्वारंटाइन में हैं। उधर शनिवार को कृषि मंत्री बादल की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
यह भी पढ़े…Accident : सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता आकस्मिक निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना की है।दूसरी ओर झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन की स्थिति सामान्य है। डॉक्टरों का एक दल लगातार उनकी निगरानी कर रहा है। उनके आवास के कई कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि गुरुजी स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। जल्द ही वे स्वस्थ होंगे। राज्य भर से लगातार झामुमो समर्थक उनका हालचाल ले रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।