Bye election : झारखंड राज्य में उप चुनाव की गहमागहमी, सत्ताधारी दलों को सीट बचाने की चिंता…
1 min read
Bye election : झारखंड राज्य में उप चुनाव की गहमागहमी, सत्ताधारी दलों को सीट बचाने की चिंता…
NEWSTODAYJ रांची : बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच झारखंड की दो विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव होने जा रहा है। 03 नवंबर को बेरमो और दुमका विधानसभा सीट में उप चुनाव होना है। कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह के निधन से बेरमो सीट खाली हुई है। जबकि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दो सीट से चुनाव जीतने के बाद एक सीट छोड़ने से दुमका विधानसभा सीट खाली हुई है।सीटिंग विधायक होने की वजह से बेरमो से कांग्रेस और दुमका से झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना-अपना प्रत्याशी खड़ा करेंगे।
कांग्रेस में उम्मीदवारों के चयन कीप्रक्रिया चल रही है जबकि, झामुमो ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। एनडीए दोनों ही सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयार कर रहा है। हालांकि, प्रत्याशियों के नाम पर अबतक मुहर नहीं लगी है।दुमका विधानसभा सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए खास मायने रखता है। संताल परगना क्षेत्र में पड़ने वाले इस सीट पर झामुमो का कब्जा रहा है। पार्टी इसे अपना आधार क्षेत्र भी मानती रही है। लिहाजा, जेएमएम ने यहां से झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के छोटे बेटे एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन को मैदान में उतारा है। बसंत सोरेन झामुमो के युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष भी हैं।
वर्ष 2016 में बसंत सोरेन ने राज्यसभा चुनाव में किस्मत आज़माया था लेकिन पर्याप्त मत नहीं मिलने के कारण उनकी हार हुई थी।दुमका के लिए झामुमो ने प्रत्य़ाशी के नाम की घोषणा कर दी है। हालांकि, जेएमएम की सहयोगी कांग्रेस ने बेरमो सीट के लिए अबतक किसी एक नाम पर मुहर नहीं लगाई है। प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय नेतृत्व को चार नाम भेजने का निर्णय लिया गया है। वैसे माना जा रहा है कि, स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के सुपुत्र को बेरमो से मौका मिलेगा।एनडीए बेरमो और दुमका दोनों सीटों पर प्रत्याशी देगा। इसके लिए बैठकों का दौर जारी है। पिछले दिनों प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने गठबंधन की सहयोगी पार्टी आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान सहमति बनी की आजसू दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देगा। भाजपा का मानना है कि,
पिछले 9 महीने में हेमंत सोरेन सरकार के क्रियाकलापों से जनता ऊब चुकी है। लिहाजा, उप चुनाव में पार्टी को जीत मिलेगी। इस बीच भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दुमका सीट से पूर्व मंत्री लुईस मरांडी पर बीजेपी दांव खेल सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।