5 December 2023

Business News : न्यूज़ टुडे झारखंड/बिहार : नई दिल्ली : देश में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। इस दौरान देश में खाने पीनी की चीजों की डिमांड अधिक रहती है। इसी को लेकर केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान चीनी और खाद्य तेलों सहित आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल नहीं आएगा इनकी कीमतें स्थिर रहेंगी।मीडिया से बातचीत करते हुए संजीव चोपड़ा ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान कीमतें स्थिर रहने की उम्मीद है। हम त्योहारी सीजन में (खाद्य वस्तुओं की कीमतों में) किसी भी तरह की बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।

Ad Space

Transfer News : नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार का हुआ तबादला,रविराज शर्मा बने धनबाद का नगर आयुक्त…

उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में कीमतें स्थिर रहेंगी.खाद्य सचिव के मुताबिक प्राइस को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने हाल ही में व्यापार नीति, सीमा शुल्क या स्टॉक सीमा जैसे कुछ फैसले लिए हैं। सचिव के मुताबिक सरकार ने कीमतों को स्थिर रखने के लिए ही इन कदमों का विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल किया है।खाद्य सचिव ने यह भी कहा कि कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए कुछ वस्तुओं पर लगाए गए प्रतिबंध निकट भविष्य में नहीं हटाए जाएंगे क्योंकि सरकार आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की निगरानी जारी रखे हुए है।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"