BUSINESS – अब तक के सबसे बड़े उछाल के बाद सोने की कीमतों में हुई गिरावट
1 min read
BUSINESS – अब तक के सबसे बड़े उछाल के बाद सोने की कीमतों में हुई गिरावट
- एमसीएक्स पर सोना 57 रुपए की गिरावट के साथ 48,910 रुपए के स्तर पर खुला
- शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 271 रुपए गिरकर 49,729 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ
NEWSTODAYJ– सोने के अब तक के सबसे बड़े उछाल के बाद अब इसकी चमक फीकी पड़ती दिख रही है। सोमवार को सोना गिरावट के साथ खुला। शुक्रवार शाम को अगस्त महीने में डिलीवरी वाला सोना 48,967 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एमसीएक्स पर सोना 57 रुपए की गिरावट के साथ 48,910 रुपए के स्तर पर खुला। सुबह 10.30 बजे तक के कारोबार के दौरान ऐसा भी वक्त आया जब सोने ने 48,933 रुपए का उच्चतम स्तर और 48,858 रुपए का निम्नतम स्तर छुआ। सुबह 10.30 बजे सोना 48,915 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। MCX पर चांदी 101.00 रुपए की गिरावट के साथ 52798.00 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।
डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होने के बीच शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 271 रुपए गिरकर 49,729 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। बता दें कि बुधवार को सोना 50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। चांदी भी 512 रुपए के नुकसान के साथ 53,582 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई। गुरुवार को इसका बंद भाव 53,894 रुपए रहा था। इस साल की शुरुआत में सोना 39 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जो अब तक रिकॉर्ड लेवल पार करते हुए 49,500 के स्तर तक जा पहुंचा है।