8 September 2024

बोकारो जिला संवाददाता- बबलू कुमार

Ad Space

महिला चाौपाल आने वाले समय में स्वास्थ चिकित्सा शिविर एवम् योग शिविर लगाकर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रखने का कार्य करेगी- शालिनी बैसखियार

पेटरवार। रविवार को बुंडू पंचायत मुख्यालय में महिला चौपाल के केंद्रीय अध्यक्ष शालिनी बैसखियार ने पेटरवार प्रखंड स्तरीय महिला चौपाल की समिति गठन की, इस दौरान महिला चौपाल अध्यक्ष भाजपा नेत्री शालिनी बैसखियार ने कहा कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महिला चौपाल का गठन किया गया है लगातार हर क्षेत्र में वार्ड से लेकर पंचायत स्तर तक महिला चौपाल गठन का विस्तार किया जा रहा है अधिक से अधिक महिलाओं का चौपाल से जोड़कर उन्हें उनके पारिवारिक सामाजिक एवं राजनीतिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग संगठित व आत्मनिर्भर करना ही महिला चौपाल का लक्ष्य है। महिला चौपाल केंद्रीय अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री शालिनी ने कहा महिला चाौपाल आने वाले समय में स्वास्थ चिकित्सा शिविर एवम् योग शिविर लगाकर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रखने का कार्य करेगी।
महिला चौपाल का मकसद एक मज़बूत संगठन विकसित करना है जो महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता एवम् स्वावलंबन हासिल करवाने के लिए भी कार्यरत रहेगी एवम् एक स्वस्थ, विकसित एवं संस्कारयुक्त समाज के निर्माण में महिलायें अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर सकें।

देश के विकास में हर क्षेत्र की आधी आबादी भी अपना योगदान दे पाने में समर्थ हो। महिला चौपाल संगठन में सर्व सहमति से अध्यक्ष गंगा चौबे, उपाध्यक्ष रेणुका पांडेय, उपाध्यक्ष किरण देवी, सचिव रश्मि कुमारी, सह सचिव शीला देवी, कोषाध्यक्ष बरखा तिवारी, कार्यक्रम प्रभारी नेहा देवी ने पदभार ग्रहण किया मौके पर दर्जनों महिला उपस्थिति रही।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"