Border inspection: झारखंड और बंगाल बॉर्डर का भौतिक निरीक्षण…
1 min read
Border inspection: झारखंड और बंगाल बॉर्डर का भौतिक निरीक्षण…
- बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुये प्रशासन ने फैसला किया था कि बंगाल और झारखंड की सीमा को पूर्ण रूप से बंद किया जाए।
- पड़ोसी राज्य के लोगो के संपर्क पर आने से ही इस क्षेत्र में पहला केस सामने आया था जिसके बाद अनलॉक होने के बाद सीमा पर ढील देने के बाद वापस संक्रमण फैलने लगा है।
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के एग्यारकुंड बीडीओ विजेंद्र सिंह ने आज तड़के ही प्रखंड में लगने वाले सभी अंतरराज्यीय सीमा का भौतिक निरिक्षण किया।बता दे कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुये प्रशासन ने फैसला किया था कि बंगाल और झारखंड की सीमा को पूर्ण रूप से बंद किया जाये।
क्योकि पड़ोसी राज्य के लोगो के संपर्क पर आने से ही इस क्षेत्र में पहला केस सामने आया था जिसके बाद अनलॉक होने के बाद सीमा पर ढील देने के बाद वापस संक्रमण फैलने लगा है।निरिक्षण के बाद बीडीओ बिजेन्द्र सिंह ने कहा किसी को भी बंगाल से झारखंड प्रवेश करने के बाद सीधे होम कोरेन्टीन करने का आदेश है।
बिना मास्क लगाये पाये जाने के बाद उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी साथ ही अगले आदेश तक सीमा पूरी तरह से सील रखी जायेगी। जरूरी और खाने पीने के सामान सहित मरीजो को इससे बाहर रखा गया है।आने जाने के लिये आमलोग राष्ट्रीय राजमार्ग दो का उपयोग ई पास से कर सकते है।