Bollywood:बचपन का प्यार गाना हुआ रिलीज ,रैपर बादशाह के साथ नजर आए सहदेव
1 min read
Bollywood:बचपन का प्यार गाना हुआ रिलीज ,रैपर बादशाह के साथ नजर आए सहदेव…
NEWSTODAYJ_Bollywood: ‘बचपन का प्यार’ गाने के बाद पूरे इंटरनेट की दुनिया में छाने वाले बच्चे सहदेव (Sahdev) का पूरा सांग रिलीज हो चुका हैं। जी हां, आज सहदेव का बचपन का प्यार गाना यूट्यूब (Youtube) पर रिलीज हो गया हैं
यहाँ देखे वीडियो।
जिसे फैंस का जबरदस्त रेस्पांस मिल रहा हैं। गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही समय हुआ है और अब तक इस विडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं ।
विडियो में सहदेव फेमस रैपर बादशाह (Badshah) के साथ डुएट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें सहदेव अपने स्टाइल में बचपन का प्यार गाते हुए नजर आ रहा है। इसी के साथ ही वीडियो में बादशाह और उसकी टीम भी दिखाई दे रही है। इस वीडियो में सिंगर आस्था गिल (Aashta Gill) भी दिखाई दे रहीं हैं। विडियो में सहदेव का अंदाज और उनका स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं।
यह भी पढ़े… Bollywood:तीन बड़ी एक्ट्रेसेस एक साथ आ रही है फिल्म में, प्रियंका आलिया और कैटरीना एक साथ आएंगे नजर
आप सभी जानते ही होंगे कि बादशाह सहदेव की आवाज से इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने चंडीगढ़ आने और उनसे मिलने की पेशकश की थी। इसी के साथ उन्होंने उनसे यह भी पूछा था कि ‘क्या वह उनके साथ गाना चाहते हैं।’ उसके बाद सहदेव ने बादशाह के इस ऑफ़र को स्वीकार कर लिया और चंडीगढ़ में बादशाह से मिले। अब दोनों ने साथ मिलकर ये गाना गाया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
वैसे सहदेव के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2019 में बचपन का प्यार गाना सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था लेकिन उनका वीडियो इस साल यानी 2021 में वायरल हुआ। सहदेव ने यह गाना अपने टीचर के सामने क्लास में खड़े होकर गाया था और किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। इस गाने की बदौलत सहदेव ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था और रातोंरात सेंसेशन बन गए थे।
बचपन के प्यार गाने को अब इंटरनेट पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इसके ऊपर मीम्स से लेकर कई सारे रील्स भी लगातार बन रहे हैं। कई सिलेब्रिटीज ने सहदेव के गाए गाने पर वीडियो और रील्स बनाए। और अब सहदेव का ये सागं भी इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा हैं। बता दे सहदेव छतीसगढ के सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के रहने वाले हैं। सहदेव के पिता किसान हैं, उनके घर में मोबाइल, टीवी, कुछ भी नहीं है। दूसरे के मोबाइल से गाना सुनकर उन्होंने इस गाने को अपने स्कूल में गाया था। जो आज उनके लिए एक बड़ा तोफहा बनकर वापस लौटा है।