Bollywood:अभिनेता सलमान खान को काटा सांप ने,अस्पताल में होना पड़ गया भर्ती
1 min read
NEWSTODAYJ_Bollywood: अभिनेता Salman Khan को सांप ने काट लिया। सांप ने उनके पनवेल स्थित फार्महाउस (Salman Khan Farmhouse) में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात में काटा था। मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान को बिना जहरवाले सांप ने काटा है ऐसे में दबंग खान पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है।
सांप के काटने के बाद सलमान खान को नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया। इलाज के बाद सलमान खान आज सुबह 9 बजे वापस पनवेल स्थित फार्महाउस लौटे। सलमान खान की हालत खतरे से बाहर है और वो जल्द ही रीकवर कर रहे हैं। फिलहाल सलमान खान की हालत ठीक बताई जा रही है। फिलहाल सलमान खान अपने फार्महाउस पर ही हैं।