Bokaro News : हड़ताल में ढोरी,बीएण्डके ,कथारा क्षेत्र के कोलियरियो में आंशिक रुप से कामकाज पर असर…
1 min read
Bokaro News : हड़ताल में ढोरी,बीएण्डके ,कथारा क्षेत्र के कोलियरियो में आंशिक रुप से कामकाज पर असर…
NEWSTODAYJ : बोकारो।बेरमो केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आवाहन पर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बेरमो कोयलांचल में एक दिवसीय हड़ताल मे कोयला और ओबी का कार्य पर आंशिक असर रहा। सीसीएल के तीनों प्रक्षेत्र ढोरी, कथारा व बीएण्ड के कोलियरियो में उत्पादन समान्य रहा। संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से कमर्शियल माइनिंग एवं कोल ब्लॉक की नीलामी के विरोध में हड़ताल की जा रही है।जिसके कारण खदानों में उत्पादन व सप्रेषण पर आंशिक असर पड़ा।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : संविधान ने भारतीय नागरिकों को 07 मौलिक अधिकार दिए है…
अमलो कोलियरी मे उत्पादन में जबरदस्त असर दिखा।संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा में शामिल इंटक, एचएमएस,एंटक व सीटू सहित क्षेत्रीय यूनियन के प्रतिनिधि कोलियरियो एवं रेलवे साइडिंग के अलावा सड़कों पर तैनात रहे। वहीं प्रबंधन की और से पुलिस के अलावा सीआईएसएफ की जगह जगह तैनाती रही।प्रबंधन ने कार्य करने का प्रयास किया।तो कहीं सफलता मिली और कहीं सफलता नहीं मिली।हड़ताल के दिन बीएण्डके के अलावा ढोरी व कथारा क्षेत्र के अधिकतर कामगारों ने हाजिरी बनाई। कोयला, छाई ट्रांसपोर्टिंग में ट्रक का व हाईवा खड़ा रहे।हड़ताल शांतिपूर्ण रही।कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मोर्चा के नेताओं के साथ प्रबंधन पुलिस जवानों की हल्की झड़प की सूचना है।कुल मिलाकर संयुक्त मोर्चा के नेताओं कोयला उद्योग में आहूत एकदिवसीय हड़ताल को सफल बताया।सीसीएल के अधिकारियों ने खदानों में घूम घूम कर काम कराने का प्रयास किया।
लेकिन संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने विरोध किया। ढोरी, बीएण्डके व कथारा क्षेत्र में गिरजा शंकर पांडे,महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, राजेश कुमार सिंह, ,जवाहर लाल यादव ,आर.उनेश ,अविनाश सिंह ,भीम महतो, भागीरथ शर्मा, संतोष सिन्हा, विजय भोई, आभास चंद्र गांगुली, कैलाश ठाकुर, अशोक अग्रवाल ,शरण सिंह राणा , नरेश महतो, महेंद्र चौधरी, बीरू गिरी, वीरेन लोहार, प्रताप सिंह ,करमा तूरी, अजय कुमार सिंह , एसबी सिंह दिनकर ,कामोद यादव, टीनू सिंह जय नारायण महतो, सुजीत घोष, विरेन्द्र सिंह, आदि लोग मौजूद थे।