Bihar News : पेड़ से गिरकर 12 साल बच्चे की मौत कुछ महिलाओं ने दावा किया बच्चे को जिंदा करने का
1 min read
Views : 4323
NEWSTODAYJ : बिहार के गया जिला का एक ऐसा मामला सामने आया आप कह सकते हैं श्रद्धा या अंधविश्वास आपको बता दें कि तार के पेड़ से गिरकर एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। घरवालों ने गांव के श्मशान घाट में कब्र खोदकर बच्चे को गाड़ दिया। इसके बाद परिवार के लोग घर लौट रहे थे। इसी दौरान झूमती हुई कुछ महिलाएं वहां आ पहुंची। महिलाओं ने दावा किया कि वे बच्चे को जिंदा कर देंगी। इसके बाद श्मशान घाट पर भजन-कीर्तन शुरू हो गया। कुछ लोग इस सच तो कुछ इसे अंधविश्वास का खेल बता रहे हैं। यह मामला गया के नक्सल प्रभावित आमस प्रखंड के बभनडीह से सामने आया है। इस संबंध में आमस पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर कार्रवाई की जाएगी।
मृतक बच्चे के पिता का नाम कौलेश्वर यादव है। परिवार का कोई भी सदस्य किसी से बात करने का तैयार नहीं है। परिवार के लोग भी कब्र के आसपास बैठ गये। बच्चे को जीवित करने का दावा करने वाली महिलाएं वहां भजन-कीर्तन में लीन है। इन महिलाओं का कहना है कि भजन-कीर्तन अगले तीन दिनों तक लगातार चलेगा। इसके बाद लड़का जिंदा हो जाएगा।