27 July 2024

NEWSTODAYJ : रांची ।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद रांची राजभवन में गुरुवार एक फरवरी को सरकार बनाने के लिए झामुमो विधायक दल के नेता चम्पाई सोरेन को आमंत्रित किया है। ANI मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड के राज्यपाल ने झामुमो नेता चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री नामित किया ,और उन्हें शुक्रवार को शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।झामुमो नेता चम्पाई सोरेन ने सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया था हालांकि, राज्यपाल से समय नहीं मिलने के बाद झामुमो, राजद और कांग्रेस के विधायक रांची से हैदराबाद के लिए निकले। बस से सभी विधायक एयरपोर्ट पहुंचे और घंटेभर विमान में इंतजार किया।लो विजिबिलिटी के कारण विमान को उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिली। घंटेभर के इंतजार के बाद सभी विधायक वापस लौट आए।

Ad Space

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"