29 May 2023

Bhuli:DHANBAD:धनबाद में वर्ल्ड बैंक के मदद से बन रहा है 8 लेन सड़क में जंक्शन और कट की को लेकर भूली नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय समिति झारखंड द्वारा धनबाद के रणधीर चोक पर एक दिवसीय धरना दिया

वही धरना का मुख्य उद्देश भूली के झारखंड मोड से गुजर रहे 8 लेन सड़क में जंक्शन और कट नही दिए जाने से स्थानीय लोगो को रोड के इस पार से उस पार जाने के लिए जैक्सन और कट नही दिए जाने से अक्रोशित है

बतादे की धनबाद का भूली एशिया देश की सबसे बड़ी श्रमिक नगरी और घनी आबादी वाला क्षेत्र है यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आना जाना लगा रहता है यहां से युवा महिला बच्चे बुजुर्ग इसी सड़क से शिक्षा स्वास्थ्य और व्यापार का लाभ लेते हैं

इससे पूर्व में विश्व बैंक के सर्वेक्षण टीम एवं उपायुक्त महोदय धनबाद द्वारा स्थानीय नागरिकों को आश्वासन दिए थे कि झारखंड मोर भूली में एक गोल चक्कर जंक्शन दिया जाएगा परंतु सड़क बनाने वाली कंपनी यहां पर जंक्शन ना देकर इतनी बड़ी आबादी का अनदेखा कर रहा है।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"