
Bangal News : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान में BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत पर हॉस्पिटल में एडमिट…
NEWSTODAYJ कोलकाता : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान में BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली (48) को शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। गांगुली को शनिवार सुबह घर के जिम में एक्सरसाइज करते वक्त सीने में दर्द हुआ।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : पुलिस पर लापरवाही का आरोप , 4 लाख की संपत्ति जलकर खाक नहीं पहुंची पुलिस…
वे वहीं बैठ गए। कुछ देर बाद परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए। जहां उन्हें एडमिट कर लिया गया। हॉस्पिटल के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया- गांगुली की तबीयत फिलहाल स्टेबल यानी स्थिर है। हम यह पता लगाने के लिए टेस्ट कर रहे हैं कि उन्हें कोई कॉर्डियक प्रॉब्लम तो नहीं है। हो सकता है उनकी एंजियोप्लास्टी की जाए। उनकी हालत खतरे से बाहर है।