5 June 2023

बेरमो प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में शनिवार को सहायक अध्यापक का सेवा सत्यापन से संबंधित पंचायत प्रशासनिक सह अनुप्रशासनिक प्राधिकार की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अंतर्गत 15 पंचायत के मुखिया ने किया। यहां विभिन्न पंचायत में कार्यरत सहायक अध्यापक की सूची पंचायतवार प्राधिकार के समक्ष रखा गया। जिसके उपरांत सर्व सम्मति से सहायक अध्यापक की सेवा सत्यापित की गई

यहां उपस्थित सभी मुखिया को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) नन्दलाल महतो ने पंचायत के सहायक अध्यापक की शिक्षा विभाग द्वारा जारी शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच संबंधित प्राधिकार पेश किया और उपस्थित मुखिया व सदस्यों ने सहमति जताई।

मौके पर मुखिया दुर्गावती देवी, आरती देवी, सीमा महतो, चंदना मिश्रा, कंचन देवी, देवंती देवी, कामेश्वर महतो, विश्वनाथ महतो सहित बीपीओ विशाल प्रकाश, शिक्षक पंकज कुमार सिन्हा, सोनुकान्त वर्मा, अर्जुन सिन्हा, संजय कुमार, कालीचरण रवानी आदि मौजूद थे।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"