27 July 2024

न्यूज़ टुडे झारखंड/बिहार(Dhanbad) धनबाद कोयलांचल में अपराधी बेलगाम होकर गोलियां चला रही है।ग्रहक बनकर दुकान में प्रवेश कर दुकानदार को गोली दाग दे रही है।तो आये दिन व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा रही है।कानून व्यवस्था गिरती हुई दिख रही है।हलाकि पुलिस अंकुश लगाने के लिए दिन रात पसीना बहा रहे है।पर उपलब्धि हासिल करने में विफल दिख रही है।आज कई वर्षो से फरार वासेपुर के मोस्टवांटेड गैंगस्टर प्रिंस खान को पुलिस अबतक गिरफ्तार नही कर पाई है।और इधर लगातार प्रिंस खान के गुर्गे बड़ी सक्रियता के साथ घटना का आजम देकर फरार हो जा रहे है।और पुलिस अपनी जांच पड़ताल में जुट जाती है।बैंक मोड़ में 28 अक्तूबर की हुई गोलीकांड के बाद व्यापारी वर्ग के लोग आज रविवार को अपनी अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर उतर गए है।जिला प्रशासन के खिलाफ हाय हाय के नारे लगा रहे है।निरसा, धनबाद अन्य कई क्षेत्रों के व्यपारियों का कहना है कि पुलिस चुस्त हो गई है।अपराधी बेलगाम होकर अपराध कर रहे है।इस घटना से आने वाले पीढ़ी खतरे में है।अपराधियों का जनसंख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।पुलिस जनता व व्यापारी वर्ग के सुरक्षा के लिए होती है।पर आज कोई सुरक्षा में नही है।लोग पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।मालूम हो कि 28 अक्तूबर की रात अज्ञात अपराधियों ने बैंक मोड़ स्थित एक व्यापारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

Ad Space

बैंक मोड़ गोलीकांड के बाद पुलिस के खिलाफ व्यवसाय दुकानें बंद कर हुए एकजुट,कहा- ध्वस्त हो गई कानून व्यवस्था…

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"