27 July 2024

अवैध कारोबार : समस्तीपुर के दो शराब तस्कर को धनबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,65 कार्टून शराब व वाहन किया जब्त…

Ad Space

झारखंड राज्य के कोडरमा पुलिस ने एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर विभिन्न जगहों पर छापामारी अभियान चलाकर जुआ खेलते 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इन जुआरियों के पास से 43 हजार नगद, ताश के पत्ते समेत 9 मोटरसाइकिल को जप्त किया गया। मिली जानकारी के अनुसार एसपी के निर्देश पर कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीते रात्रि इंदरवा, पूतो, छतरबर आदि जगहों पर छापामारी किया। इस दौरान 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में महेश कुमार, मंटू कुमार यादव, रंजीत राणा, दिलीप कुमार, सूरज कुमार गुप्ता, विवेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मो. शमशाद, मो फिरोज, विशाल कुमार, रिंकू कुमार, गणेश कुमार, सूर्यनारायण यादव, प्रदीप साव के नाम शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी करमा, पूतो, इंदरवा, छतरबर, झुमरीतिलैया के निवासी हैं। इस सम्बंध में थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 203/23 में मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।

स्पेशल दिवाली : झारखंड वासी व देशवासी रविवार को करेंगे धमाल पर झारखंड पुलिस की कामल जारी…अपराधी गतिविधियों पर नजर…

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"