Auxiliary police movement : पुलिस और सहायक पुलिसकर्मियों में झड़प, कई घायल…
1 min read
Auxiliary police movement : पुलिस और सहायक पुलिसकर्मियों में झड़प, कई घायल…
NEWSTODAYJ रांची : झारखंड में सहायक पुलिस के हड़ताल पर अपनी मांग को लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान में डटे हुए थे।उसी दौरान शुक्रवार को वहां पर जमकर हंगामा देखा गया।दरअसल मांग को लेकर बैठे सहायक पुलिस और पुलिस के बीच झड़प भी हो गई।जिसके बाद पुलिस को उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
यह बजी पढ़े…Covid 19 : आज जिले में 2358 लोगों की जांच में 26 मिले कोरोनावायरस से संक्रमित…
जिसमें देखा जा सकता कि कैसे लाठी डंडे बरस रहे हैं और पत्थरों से गाड़ियों को तोड़ा जा रहा है।रांची सिटी एसपी सौरभ ने जानकारी देते हुए बताया कि आंदोलन कर रहे सहायक पुलिस कर्मी हिंसक हो गए।उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी और पथराव पुलिस पर किया। जिसके बाद पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की. इस दौरान हमारे पुलिस विभाग के 10 लोग और 5-6 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।
यहभी पढ़े…Oppose black law : जन जागरण सप्ताह का आज पांचवा दिन, रेल कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस…
बता दें कि रांची के मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मी नौकरी स्थायी करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से जमे हुए हैं।वहीं उनके इकठ्ठा होने की खबर के बाद से अन्य जिलों से सहायक पुलिसकर्मी भी मैदान में जमा होने लगे थे। जिससे इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी।दौरान इन्हें पुलिस के बड़े अधिकारीयों ने समझया भी।लेकिन अपनी मांग को लेकर ये टस से मस नहीं हुए।वहीं अब यह मामला सियासी रंग ले चुका है।
यह भी पढ़े…Beating : आपसी विवाद में मारपीट दो लोग घायल , पुलिस से कार्रवाई करने का मांग…
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सहायक पुलिस कर्मोयो से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मोरहाबादी मैदान में मुलाकात भी किया था। जिसके बाद उन्होंने मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि जो लोग आज सत्ता में बैठे हैं वो अपने आप को आंदोलनकारी कहते हैं और आंदोलन कर रहे सहायक पुलिस कर्मियों के परिवार वालो डराया जा रहा है।
#WATCH Jharkhand: Clash broke out between state police and protesting assistant police personnel in Ranchi, during their demonstration demanding regularisation of their jobs.
Police lathi-charged & fired tear gas to disperse the protestors. pic.twitter.com/uuOazB8C4S
— ANI (@ANI) September 18, 2020