![](https://newstodayjharkhand.com/wp-content/uploads/2023/11/eiMEDGA48433.jpg)
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले में बुधवार 29 नवंबर को अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी कर एक बार फिर धनबाद पुलिस को चुनौती दी है।इस गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले में बेलगाम बदमाशों ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र में गोलीबारी कर इलाके में भय व दहशत का माहौल कायम कर दिया है।
जमीन कारोबारी गोविंदपुर निवासी कृष्णा मंडल को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है।यह घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बलियापुर हीरक रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।अस्पताल के बाहर भारी संख्या में परिजन व स्थानीय लोग हुए हैं। घटना की सूचना पाकर डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। गोलीबारी किसने की है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन कारोबार में आपसी रंजिश की वजह से कृष्णा मंडल को गोली मारी गई है।