Anti naxal operations : पुलिस ने 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली प्रशांत मांझी को एक AK-47 राइफल के साथ गिरफ्तार किया…
1 min read
Anti naxal operations : पुलिस ने 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली प्रशांत मांझी को एक AK-47 राइफल के साथ गिरफ्तार किया…
NEWSTODAYJ गिरिडीह : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दाैरान एक बड़ी सफलता मिली है। गिरिडीह पुलिस ने 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली प्रशांत मांझी को एक AK-47 राइफल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रशांत के दो महिला और तीन पुरुष साथियों को भी दबोचा है। ये सभी हार्डकोर नक्सली प्रशांत की सुरक्षा में उसके साथ लगे थे। गिरफ्तारी गिरिडीह जिले के पीरटांड अंचल के खुखरा थाना क्षेत्र की पारसनाथ पहाड़ी की तराई में पर्वतपुर-पांडेयडीह के पास हुई। पारसनाथ पहाड़ी धनबाद जिले की सीमा से लगी हुई है।
यह भी पढ़े…Dhanbad news:बैंक मोड़ उर्मिला टावर में आग लगने से दुकानदारो में अफरा तफरी का माहौल…
प्रशांत की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।25 लाख रुपये के इनामी नक्सली अजय महतो के गांव पांडेयडीह में सीआरपीएफ पिकेट का निर्माण किया जा रहा है। इसका नक्सली विरोध कर रहे हैं। 23 दिसंबर को नक्सलियों ने ग्रामीणों को भड़काकर सीआरपीएफ पिकेट पर हमला करवाया था। पिकेट के विरोध में नक्सली आंदोलन चल रह है। इसका समर्थन करने के लिए काफी नक्सली गिरिडीह के पीरटांड के आसपास सक्रिय हैं। इसी सिलसिले में इनामी नक्सली प्रशांत मांझी भी आया था। इसकी सूचना मिलने के बाद गिरिडीह पुलिस ने कार्रवाई की। उसे एके-47 के साथ दबोच लिया है।25 दिसंबर को गिरफ्तारी के बाद नक्सली और उसके साथियों को गुप्त स्थान पर रखकर गिरिडीह पुलिस पूछताछ कर रही है। इनसे मिलने वाली सूचना के आधार पर पुलिस दूसरे नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।