Albendazole medicine : घर-घर जाकर बच्चों को खिलाई जा रही है एल्बेंडाजोल की दावा…
1 min read
Albendazole medicine : घर-घर जाकर बच्चों को खिलाई जा रही है एल्बेंडाजोल की दावा…
NEWSTODAYJ : रामगढ़ जिले में 30 सितंबर तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जा रही है।यह अभियान प्रत्येक वर्ष विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र के सहयोग से चलाया जाता रहा है।
इस वर्ष लॉक डाउन के कारण जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी सभी स्तर के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह अभियान डोर-टू-डोर चलाया जा रहा है। इसमें गांव की सहिया द्वारा अपने पोषक क्षेत्र के गांव में पहुंचकर बच्चे और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली उपलब्ध कराई जा रही है।