Accident : बोलेरो वाहन के टायर फटने से अनियंत्रित हुआ वाहन एक महिला की मौत , एक अन्य घायल…
1 min read
Accident : बोलेरो वाहन के टायर फटने से अनियंत्रित हुआ वाहन एक महिला की मौत , एक अन्य घायल…
- सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि वहां मौजूद युवक सुनील गोप घायल हो गया।
- वाहन का चालक रास्ता भटक कर बरकट्ठा होते हुए हदारी पहुंचा था।
NEWSTODAYJ : हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के हदारी गांव निवासी टेकलाल राणा की 42 वर्षीय पत्नी मीना देवी की हदारी चौक पर हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि वहां मौजूद युवक सुनील गोप घायल हो गया। घटना मंगलवार सुबह की है। जानकारी के मुताबिक बोलेरो गाड़ी (जेएच 05 बीएम 5667) पटना से टाटा जा रही थी।
वाहन का चालक रास्ता भटक कर बरकट्ठा होते हुए हदारी पहुंचा था। इसी क्रम में वाहन का अगला चक्का अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने चौक के किनारे खड़ी महिला व एक अन्य युवक को अपनी चपेट में ले लिया।
इसमें मौके पर ही महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। घायल युवक को इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।