Accident at the plant : टाटा स्टील कम्पनी में हादसा, CRM के सीनियर मैनेजर की मौत…
1 min read
Accident at the plant : टाटा स्टील कम्पनी में हादसा, CRM के सीनियर मैनेजर की मौत…
NEWSTODAYJ : जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल के सीजीएल 2 में सीनियर मैनेजर स्तर के अधिकारी सिराज जामा खान (27 वर्ष) की मौत हो गई है। घटना सुबह लगभग साढ़े 5 बजे की है। सिराज मूलतः राजस्थान के कोटा शहर के रहने वाले थे और एनआटी जमशेदपुर से पढ़ाई की थी। चार साल पहले ही उन्होंने टाटा स्टील ज्वाइन किया था और कुछ दिनों पहले ही कलिंगनगर से तबादला पाकर जमशेदपुर वर्क्स आए थे।
वे बतौर सीनियर मैनेजर ऑपरेशन के पद पर कार्यरत थे।साथी कर्मचारियों की माने तो सिराज कॉइल गैल्वनाइज लाइन में काम कर रहे थे। उसी समय रोल हो रहे कॉइल में एक डेंट दिखा। सिराज उसी डेंट को ठीक करने गए थे कि उनका हाथ कॉइल में फंस गया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही सिराज की मौत ही गई। घटना के बाद कंपनी के वरीय अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और सिराज के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल भेज दिया।
फिलहाल कंपनी प्रबंधन ने जांच के बाद मामले में कुछ भी जानकारी देने की बात कही है।बताया गया कि रात की पाली में खान ड्यूटी पर थे। वे वरीय प्रबंधक स्तर के पदाधिकारी थे। सुबह पांच बजे साथ काम करनेवालों ने देखा था। लेकिन उसके बाद वे कोई फोन कॉल नहीं उठा रहे थे। सुबह छह बजे जब पहले शिफ्ट के अधिकारी उनसे प्रभार लेने आए तो वे अपनी जह पर नहीं मिले।
दोबारो फोन लगाने पर रिंग तो हुआ पर रिसीव नहीं हुआ। जब सहकर्मी काम पर गए तो देखा कि खान मशीन में फंसे हैं और लहूलुहान हैं। उनकी सांसें थम चुकी है। खान का दायां हाथ मशीन में फंस गया था। वे उस वक्त अकेले थे इस कारण किसी को कोई जानकारी नहीं मिल पाई।