Dhanbad News : सोशल मीडिया पर मिले अंजान लड़कियों के फ्रेंड रिक्वेस्ट से बचे, धनबाद साइबर DSP ने कहा- हनी ट्रैप में न फंसे
1 min read
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले समेत झारखंड में ही नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों में साइबर ठगी घटना घटित होते ही रहते है। आए दिन लोग साइबर ठगी का शिकार होकर पुलिस से अपने पैसे वापस करवाने का गुहार लगाते रहते है। साइबर अपराधी रोज ठगी के नए तरीके अख्तियार भी करते है। ऐसा ही साइबर ठग अब लोगों को फंसाने के लिए हनी ट्रैप का इस्तेमाल कर रहे है। इसमें लड़कियां आपसे सोशल मीडिया( खासकर फेसबुक) के माध्यम से जुड़ती है। उसके बाद अश्लील विडियो कालिंग कर रिकोर्ड कर लेती है
और उसके बाद ब्लैकमेल कर आपसे पैसे की उगाही करती है। धनबाद में भी ऐसे कई मामले साइबर पुलिस के पास आ चुके है। कई लोगों का विडियो तो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया था।वही लोगो को सतर्क करने के लिए धनबाद के साइबर DSP सुमित सौरव लकड़ा ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया पर मिले अंजान लड़कियों के फ्रेंड रिक्वेस्ट से बचे इस तरह के हनी ट्रैप में न फंसे वरना ठगी का शिकार होना संभव है।