8 साल बाद 8 वीं बार UNSC में अस्थाई सदस्य बना भारत- एशिया पैसिफिक क्षेत्र से निर्विरोध सदस्य चुना गया भारत
1 min read
8 साल बाद 8 वीं बार UNSC में अस्थाई सदस्य बना भारत- एशिया पैसिफिक क्षेत्र से निर्विरोध सदस्य चुना गया भारत
NEWSTODAYJ – भारत 8वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अस्थायी सदस्य चुना गया हैl बुधवार को भारत 2021-22 कार्यकाल के लिए एशिया पैसिफिक क्षेत्र से निर्विरोध सदस्य चुना गयाl भारत को 192 में से 184 मतों के भारी बहुमत के साथ UNSC में अस्थायी सदस्यों में से एक के रूप में चुना गया है, जहां न्यूनतम 128 मतों की जरूरत थीl वहीं अमेरिका ने UNSC में भारत के अस्थायी सदस्य चुने जाने पर गर्मजोशी से स्वागत कियाl अमेरिका ने ट्वीट करते हुए कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की जीत पर उन्हें बधाई देते हैंl अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के मुद्दों पर एक साथ काम करने के लिए हम तत्पर हैंl
We extend a warm welcome to @IndiaUNNewYork & congratulations on India’s successful election to @UN Security Council. We look forward to working together on issues of international peace & security — a natural extension of the US-India Comprehensive Global Strategic Partnership. https://t.co/7JM0BKkIOG
— State_SCA (@State_SCA) June 17, 2020
बता दें कि भारत एशिया-पैसिफिक समूह (APG) में अकेला उम्मीदवार थाl UNSC में आखिरी बार भारत ने 2011-2012 के बीच अपनी सेवा दी थीl यह आठवीं बार था जब भारत को UNSC के लिए चुना गयाl भारत ने पहले सात बार अपनी सेवा दी है, जिनमें 1950-1951, 1967-1968, 1972-1973, 1977-1978, 1984-1985, 1991-1992 और 2011-2012 कार्यकाल शामिल हैंl 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र ने 75वें सेशन के लिए अध्यक्ष, सुक्षा परिषद के अस्थायी सदस्यों और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के सदस्यों के लिए चुनाव कराया थाl भारत तो निर्विरोध चुना ही गया, साथ ही नॉर्वे, मेक्सिको और आयरलैंड को भी UNSC में जगह मिली हैl