Ganga Utsav : सांसद जयंत सिन्हा ने जल स्रोतों में स्वच्छता की दिलाई शपथ…
1 min read
Ganga Utsav : सांसद जयंत सिन्हा ने जल स्रोतों में स्वच्छता की दिलाई शपथ…
NEWSTODAYJ : रामगढ़। नमामि गंगे योजना अंतर्गत मंगलवार की रात रामगढ़ जिले में दो दिवसीय गंगा उत्सव के समापन समारोह मां छिन्नमस्तिका के दरबार में आयोजित हुआ। इस दौरान आरती, दीपोत्सव, रंगोली, वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद जयंत सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों से जल स्रोतों, नदियों, तालाबों, झीलों आदि को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।
साथ ही स्वयं आगे आकर इस संबंध में पहल करने की अपील की।सांसद ने कार्यक्रम में मौजूद सभी को जल स्रोतों नदियों, झीलों, तालाबों आदि को स्वच्छ रखने, एक बार इस्तेमाल की जाने वाली चीजों का प्रयोग ना करने, जल स्रोतों में कचरा ना डालने आदि के संबंध में शपथ दिलाई गयी। सांसद ने आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा बनाई गई रंगोलीयों की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने रंगोली पर दीप जलाते हुए रंगोली के माध्यम से गंगा उत्सव के संदेशों तथा जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील के साथ अधिकारियों के संग चर्चा की।कार्यक्रम के दौरान मां छिन्नमस्तिका सिद्ध पीठ रजरप्पा के पुजारियों द्वारा भैरवी नदी के तट पर भव्य आरती का आयोजन किया गया। इसमें सांसद, विधायक ममता देवी, उपायुक्त संदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
यह भी पढ़े…Assembly by-election : मध्य प्रदेश में जीत के साथ सिंधिया के सिर शिव राज…
आरती के बाद सभी लोगों ने स्काई लालटेन को हवा में छोड़ते हुए जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन के पूर्व भैरवी नदी के तट को दीपों के माध्यम से बेहद आकर्षक रूप से सजाया गया था जिसके माध्यम से शाम के वक्त भैरवी नदी का तट जगमगा रहा था।इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा रजरप्पा मंदिर परिक्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी कीर्ति श्री सहित अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण कर लोगों से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की।