Jharkhand News : ग्रामीण श्रमदान से कर रहे हैं पुल का निर्माण…
1 min read
Jharkhand News : ग्रामीण श्रमदान से कर रहे हैं पुल का निर्माण…
NEWSTODAYJ : लातेहार।बरवाडीह प्रखण्ड मुख्यालय का मोरवाई पंचायत के सैदुप ग्राम पिपरताण्ड के देवरी नदी मे जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के बाद अब ग्रामीणों ने बाढ़ की आशंका देखते हुए श्रमदान से पुलिया निर्माण कर बेहतर पहल कर रहै है। पुलिया के निर्माण होने से गांव में आवागमन बहाल हो जाएगा। वही सैदुप से छिपादोहर और जिला मुख्यालय जाने के लिए आराम हो जाएगा.
यह भी पढ़े…Jharkhand News : पांच साइबर अपराधियों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया…
इस पहल पर शुक्रवार को मनिका विधानसभा क्षेत्र के कॉंग्रेसअध्यक्ष सह इंटक प्रदेश सचिव प्रिंस राज गुप्ता ने इन ग्रामीणों के अलावा अहम भूमिका निभाने वाले लोगो प्रोत्साहित किया है। उन्होंने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां ग्रामीण पुल बनवाने को लेकर पल पल भटक रहे थे। लेकिन, उन्हें आश्वासन ही मिलता रहा।वही अब इस पुल का निर्माण जल्द कराने को लेकर कांग्रेस के वर्तमान विधायक रामचंद्र सिंह को अवगत कराया जाएगा और जल्द इसका निर्माण कराया जाएगा कार्य नही होने के कारण स्थानीय पंचायत समिति सदस्य सह समाजसेवी प्रेम सिंह ने इस कार्य मे अहम भूमिका निभाने की शुरुआत की। तो ग्रामीणों ने भी उसका साथ देते हुए चंदा एकत्रित कर इस कार्य को पूरा कर रहे है।
वर्तमान में देखा गया कि ग्रामीणों के द्वारा करीब 40 से 50 फीट लंबा पुलिया बना लिया गया है।ग्रामीण इस पुल से आवाजाही भी करने लगे हैं।लेकिन पुल पूरी तरह से अभी तक तैयार नही हो पाया है वही पूर्व मुखिया श्रवण सिंह ने कहा जल्द इसे भी पूरा कर लिया जाएगा इससे ग्रामीणों में खुशी है।वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ काफी आक्रोश भी हैं। बताते चले कि प्रखण्ड में लगातार बारिश होने के कारण नदी में जलस्तर बढ़ चुका है। इस कारण नवनिर्माण पुल के नीचे से पानी भर चुका है। पुलिया के कुछ दूरी पगडंडी पर भी पानी की जमाव हो चुका हैं। प्रखण्ड के मोरवाई पंचायत के सैदुप ग्राम के पिपरताण्ड, चूमा,तेव्ररहि,जड़गड,समेत अन्य टोला के ग्रामीणों ने ये सिद्ध कर दिया कि हौसला से पुलिया का निर्माण किया जा सकता है।
यह भी पढ़े ..Jharkhand News : जांच के दौरान हिंदुस्तान पुल के पास कार से 16 लाख रुपए बरामद…
वही मोके पर पुलिया निर्माण में अहम भूमिका निभानेवालो मैं दीपक कुमार सिंह,विजेंदर पासवान,नंदेव सिंह,अमीन सिंह,विशुन देव सिंह,लीलेश्वर सिंह,डिप्टी सिंह,सरिता देवी,रीता देवी,समेत काफी सँख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।1995 मैं विधायक रामचंद्र सिंह के कार्यकाल मे हुआ था पुलिया के निर्माण।
क्या कहा विधायक रामचंद्र सिंह ने।
ग्रामीणों के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है सैदुप ग्राम के लोगो जल्द निजात मिल जाएगा पुलिया का जल्द कराया जाएगा निर्माण।