Bokaro news पुलिस प्रशासन ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
1 min read
Bokaro news,पुलिस प्रशासन ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
NEWSTODAYJपेटरवार। जिले के पेटरवार प्रखंड स्तिथ तेनुचोक में मंगलवार को पुलिस प्रशासन द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। मौके पर मास्क नहीं पहनने वाले वाहन चालकों से समझाया गया। जिसमे दो पहिया से लेकर चार पहिया के सभी वाहनों की जांच बारीकी से की गई।
यह भी पढ़े।
Planning policy : आज शत-प्रतिशत झारखंड के मूल वासियो की नौकरियां खतरे में – अमर बाउरी…
जिसमें आपत्ति जनक समान, शराब सहित वाहनों के कागजात की जांच की गई। मौके पर पेटरवार थाना प्रभारी विपिन कुमार के निर्देश पर एएसआई सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में बाईक चालकों के हेलमेट, मास्क और वाहन के कागजात आदि की जांच की गई।
इस दौरान कागजात दिखानें में असमर्थ कई लोगों के बाइक को पुलिस द्वारा हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि आगे भी वाहन जांच अभियान जारी रहेगा। इधर अचानक पुलिस द्वारा चलाए गए इस जांच अभियान से बाइक चालको में हड़कंप मच गया हैं।