Accident : सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता आकस्मिक निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर…
1 min read
Accident : सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता आकस्मिक निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर…
- जानकारी के अनुसार वे डोमचांच के ग्राम खरखार से एक पंचायती करके अपने झुमरीतिलैया बिशनपुर रोड स्थित आवास लौट रहे थे।
- सुनील राम के आकस्मिक निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर है। जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठनों के लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
NEWSTODAYJ : कोडरमा जिले के प्रसिद्ध पत्थर कारोबारी व भाजपा नेता सुनील राम की मौत रविवार की देर रात एक सड़क दुर्घटना में हो गई। जानकारी के अनुसार वे डोमचांच के ग्राम खरखार से एक पंचायती करके अपने झुमरीतिलैया बिशनपुर रोड स्थित आवास लौट रहे थे। इसी दौरान महेशपुर मोड़ के पास उनकी कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
सुनील स्वयं कार चला रहे थे।घटनास्थल से गंभीर हालत में उन्हें डोमचांच थाना पुलिस ने इलाज के लिए झुमरीतिलैया के पार्वती नर्सिंग होम में भेजा, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि उनकी छाती में गंभीर चोट लगी थी। सुनील राम के आकस्मिक निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर है। जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठनों के लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : दो करोड़ 75 लाख से काठ पुल हटाकर निर्माण होगी ओवरब्रिज…
उल्लेखनीय है कि सुनील राम उत्तरी छोटानागपुर पत्थर उद्योग संघ के सचिव भी रहे थे। उनके निधन पर जिले के पत्थर व खदानों कारोबारियों ने आज अपना व्यवसाय बंद रखने के निर्णय लिया है। इधर, सुनील आम के निधन पर जिला भाजपा में भी शोक की लहर है। भाजपा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने उनके असामयिक निधन को पार्टी व समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।