(धनबाद) एनएसयूआई के झारखण्ड प्रदेश की नई कमिटी के लिए चार जोन में चुनाव
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
धनबाद।
धनबाद। कांग्रेस पार्टी की छात्र विंग एनएसयूआई के झारखण्ड प्रदेश की नई कमिटी के लिए चार जोन में चुनाव कराए जा रहे है।
रांची , पलामू और धंनबाद , साहेबगंज शामिल है। 25 अप्रैल को रांची , पलामू जोन का चुनाव संपन्न कराया गया। गुरुवार को धनबाद और साहेबगंज में चुनाव हुआ।
धनबाद में एनएसयूआई के बारह सौ सक्रीय सदस्य है। आज कुल 211 मतदाताओं ने विभिन्न पदों पर खड़े प्रत्याशियों के चुनाव के लिए वोट किया।
चुनाव का परिणाम 27 अप्रैल को रांची में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मतों की गिनती के पश्चात घोषित होगा। धनबाद , साहेबगंज जोन के इस चुनाव में चार जिले धंनबाद सहित देवघर , पाकुड़ तथा दुमका के लिए चुनाव हुआ।
प्रदेश स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश महासचिव , प्रदेश सचिव तथा राष्ट्रीय प्रतिनिधि के पदों के अलावे धनबाद को छोड़कर सभी जिला के जिला अध्यक्ष तथा जिला कमिटी के सभी पदों पर चुनाव कराए जा रहे है।
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए धंनबाद से आमिर हाश्मी खड़े है। प्रदेश कमिटी में 21 पद , जिला कमिटी में 15 सदस्य और राष्ट्रीय प्रतिनिधि में चार सदस्यों के लिये चुनाव कराया जा रहा है।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे,newstoday newstodayjharkhand.com watsaap9386192053