(जमशेदपुर): माँ सीता के जन्म दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
जमशेदपुर।
बीरेंदर मंडल।
माँ सीता के जन्म दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।
जमशेदपुर: मिथिला की धरोहर एवं समस्त विश्व को नारी सशक्तिकरण का मार्ग दिखाने वाली माँ सीता के जन्म दिवस को जानकी नवमी के रूप में प्रत्येक वर्ष की भांति अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद जमशेदपुर ने हर्षो उल्लास एवम समारोहपूर्वक मनाया।
परिषद के महिला शाखा की संयोजिका श्रीमती त्रिपुरा झा ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया की आज का यह कार्यक्रम दो भागों में हुआ।
जिसमें प्रथम भाग में भिविन्न स्कूल एवम कॉलेज से आय बच्चों ने माँ जानकी के जीवन पर आधारित चित्र प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
दूसरे भाग में भिविन्न क्षेत्रों से आये वक्ताओं ने माँ जानकी के चरित्र चित्रण एवम आज के संदर्भ में उसकी प्रासंगिकता पर आपने विचार रखे।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ जानकी के फोटो पर फुल माला अर्पण कर की गई। तत्पश्चात डॉ रविन्द्र चौधरी, प्रेमलता ठाकुर, अनुराधा मिश्रा एवम त्रिपुरा झा जी ने मां जानकी के चरित्र चित्रण पर अपने अपने विचार रखे।
उसकेबाद चित्र प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आये कविता यादव, द्वितीय शुष्मित मंडल एवम तृतीय स्थान प्राप्त चंदमनी नाथ को सभागार में मौजूद विशिष्ट मेहमानों के द्वारा पुरुस्कार दिया गया।
कार्यक्रम के अंत मे परिषद के महासचिव पंकज झा जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे ,newstodayjharkhand.com watsaap9386192053