23 मई से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
1 min read
धनबाद।
23 मई से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
धनबाद। झारखंड में 23 मई से मौसम बदलेगा। वहीं तेज हवाओ के साथ बारिश की बूंदें लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत देंगी। बताते चलें कि रांची मौसम केंद्र के डायरेक्टर डॉ. एसके कोटाल ने बताया है कि 23 मई से झारखंड के मौसम में बदलाव होगा।
तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जतायी गयी हैं। वहीं गर्मी से परेशान झारखंड के लोगों को राहत मिलने के आसार हैं।
जानकारी के अनुसार 23 मई से एक सिस्टम डेवलप हो रहा है, जिसका असर झारखंड में दिखेगा। बताते चलें कि झारखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। वहीं इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।