2018 भूख, भय, भ्र्ष्टाचार का वर्ष रहा है। महिलाओं, युवाओं के लिए यह वर्ष आघात देने वाला साबित हुआ. महिला कांग्रेस कमिटि अध्यक्ष सीता राणा
1 min read
(धनबाद)
2018 भूख, भय, भ्र्ष्टाचार का वर्ष रहा है। महिलाओं, युवाओं के लिए यह वर्ष आघात देने वाला साबित हुआ. महिला कांग्रेस कमिटि अध्यक्ष सीता राणा…..!
धनबाद:-जिला महिला कांग्रेस कमिटि की अध्यक्ष सीता राणा ने निरसा प्रखंड अध्यक्ष रूबी खातून के अध्यक्षता में आयोजित चौपाल व शक्ति एप कार्यक्रम में कहा कि शक्ति एप से सीधे तौर पर महिलाएं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़ रही हैं……!
और अपनी बातों को रख कांग्रेस के मजबूती के लिए काम कर रही है। सीता राणा ने कहा कि जिस तरह भाजपा ने लोगों को झूठा सपना दिखाया और राफेल विमान घोटाला में सरकार की संलिप्तता रही उससे आम लोगों ने भाजपा सरकार को नकार दिया है।
2019 में कांग्रेस के अगुवाई में राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार बनेगी। नये साल को लेकर कहा कि 2018 भूख, भय, भ्र्ष्टाचार का वर्ष रहा है। महिलाओं, युवाओं के लिए यह वर्ष आघात देने वाला साबित हुआ।
2019 में हम अपेक्षा करते हैं कि महिला सम्मान, महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण का वर्ष हो सकी कामना करते हैं।
शक्ति एप का आयोजन वैधपुर व कंचनडीह में किया गया। जिसमें दर्जनों महिलाएं शक्ति एप से जुड़ी व महिला कांग्रेस में आस्था जताई।
मौके पर रूबी खातुन, कुसमी देवी, अंजू शर्मा, करीमा खातुन, शाहजहां खातुन, साहिबा खातुन, आदि मौजूद थी।