Dhanbad News : भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बिजली के संकट को लेकर एक दिवसीय दिया धरना
1 min read
Views : 32k
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के झरिया विधानसभा मे घोर बिजली संकट को जल्द दूर करने को लेकर शुक्रवार को झरिया विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने झरिया कार्यपालक अभियंता के कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दीया है आपको बता दें कि धरना मे मुख्य रूप से शामिल भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बताया कि जब से राज्य मे हेमंत सोरेन की सरकार आयी है तब से झरिया की जनता को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित कर दिया गया है। लोग बिजली के बिना परेशान हो रहे हैं हल्के हवा और तूफानों की झोको से भी 3 से 4 दिन बिजली गायब हो जाती है।जनता बिल समय पर तो भुगतान करती है पर जनता को बिजली आपूर्ति के लिये प्रचंड धुप मे सड़क पर आकर आंदोलन करना पड रहा है। ये दंश झरिया के लोग पिछले महीनों से झेल रहे है।
आज जनता की आवाज को भाजपा के कार्यकर्ता मुखर हो कर रख रहे है, आगे अगर स्थिती नही सुधरी तो हम अधिकारियों को भी आराम से बैठने नहीं उनके कार्यालयों के भी बिजली – पानी बंद कर देंगे। धरना की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरुण साव जी व संचालन धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष उमेश यादव ने किया। वही मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य रागिनी सिंह, राज कुमार अग्रवाल, नीतिन भट्ट, श्रवण राय, मानस प्रशुन, स्वरुप भट्टाचार्य, अखिलेश सिंह, दिलिप भारती, अभिषेक पाण्डेय, संतोष शर्मा, राजा राम पासवान, अरिंदम बनर्जी, सत्यदेव सिंह, अनिल शर्मा, बीरेंदर वर्मा, रघु राम, संतोष रवानी, श्रवण राम, रोहित बीड़, सुमन अग्रवाल, पिंकी साहू, प्रातिम देवी, आकाश पासवान, बबलू दुबे, शशीकान्त निराला, राहुल सोनी, अमर कुमार, चीकू महतो, बीरेंदर भईया, यश झा आदि लोग शामिल थे