विधायक ने कसमार प्रखंड में लगाया जनता दरबार, कई समस्याओं का हुआ समाधान
1 min read
विधायक ने कसमार प्रखंड में लगाया जनता दरबार, कई समस्याओं का हुआ समाधान
NEWS TODAY (ब्यूरो चीफ-बबलु कुमार)कसमार:- मंगलवार को कसमार प्रखंड के बहुदेशीय भवन में जनता दरबार का आयोजन गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने किया। जिसमें बीडीओ, सीओ, एमओ, कसमार थाना सहित प्रखंड व अंचल के सभी विभाग के अधिकारी, आजसू कार्यकर्ता सहित सेकड़ो की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।आयोजित जनता दरबार में लोगों ने पेयजल, शौचालय, इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा और विकलांग पेंशन, राशन कार्ड संबंधी समस्याएं रखीं। विधायक महतो ने कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया कुछ समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
कई लोगों ने समस्याओं के निराकरण के लिए बीडीओ सहित अन्य विभाग के अधिकारियों से सवाल-जवाब किया। वही जनता दरबार में आपदा राहत योजना अन्तर्गगन बज्रपात से मृतक चौडा निवासी लखिंदर बेसरा के आश्रित कालीदास मांझी को 4 लाख एवं अग्निकांड से क्षति चण्डीपुर (सुईयाटोला) निवासी उमेश महतो को 32 सौ रूपया विधायक व अंचल अधिकारी ने लाभुको को दिया। विधायक ने सभी फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देशित किया।
ये भी पढ़े-विवादित बयान को लेकर अनुराग ठाकुर को चुनाव आयोग ने भेजा कारण बताओ नोटिस