
गढ़वा।
स्वयं सेवक संघ प्रखंड ईकाई कांडी का रांची में 19 को धरना प्रदर्शन। पढ़ें पूरी खबर…..
(संवाददाता-विवेक चौबे)
गढ़वा : स्वयं सेवक संघ प्रखंड ईकाई कांडी ने एक बैठक कर आगामी 19 सितंबर को रांची में आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय लिया। जानकारी देते हुए स्वयं सेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष-अनिल कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के सभागार में रविवार को संपन्न हुई बैठक में सर्वसहमति से राज्य कमिटी के निर्देशानुसार आगामी 19 सितंबर से अनिश्चितकालीन कलमबद्ध हड़ताल करते हुए रांची में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया गया। बताया कि प्रखंड के सभी स्वयं सेवक रांची जाकर प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।
ये भी पढ़ें-इस महिला क्रिकेटर की खूबसूरती के हैं लाखों दीवाने, 7 मैचों से नहीं हुई है आउट…..
मौके पर- मुरली प्रसाद , निरंजन कुमार , प्रभाकर पासवान ,सत्येंद्र राम , राकेश कुमार , कमल किशोर तिवारी , अशोक कुमार गुप्ता,ओमप्रकाश कुमार सहित काफी संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित थे।