सूट बूट में आया चोर पुलिस ने रांची एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार- चोर पर चोरी के 25 मामले दर्ज
1 min read
सूट बूट में आया चोर पुलिस ने रांची एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार- चोर पर चोरी के 25 मामले दर्ज
NEWSTODAYJ रांची – पुलिस को कुख्यात चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगे हैl आपको बता दें कि रांची में एक दिन में आठ घरों में चोरी करने वाला कुख्यात चोर सिकंदर गद्दी को पुलिस ने सोमवार की सुबह एयरपोर्ट पर तब गिरफ्तार की, जब वह अपने साथी प्रिंस अली के साथ मुंबई से इंडिगो फ्लाइट से रांची पहुंचे थे। सिकंदर पुंदाग के इलाही नगर का रहने वाला है।
ये भी पढ़े…
उसके खिलाफ रांची के विभिन्न थानों में चोरी के 25 मामले दर्ज हैं। इसमें आइएएस व आईपीएस के घर में चोरी के भी मामले शामिल हैं। वह आठ माह से फरार चल रहा था। आपको बतादें कि कुख्यात चोर सिकंदर गद्दी अफसरों की तरह ही विमान से आया था। उसने कोट, टाई तक लगाए रखा था। साथ ही हाथ में एक छोटा सूटकेस लिया हुआ था और मास्क भी लगाए रखा था ताकि उसे कोई पहचान नहीं सके। सादे लिबास में जब पुलिस ने उसे रोका तो उन्हें देखते ही भागने लगा। इसी क्रम में पुलिस ने उसे दबोच लिया।
ये भी पढ़े…
एक सर्वे के अनुसार अधिकतर अभिभावक बच्चों की क्लासरूम की कक्षाएं अभी शुरू करने के पक्ष में नहीं
सिकंदर ने रांची आने के लिए मुंबई से दो बार विमान का टिकट बनवाया था। मगर उसे पुलिस के एयरपोर्ट पर होने की जानकारी मिल गई थी। दोनो बार उसने अपना टिकट कैंसिल करवा दिया। तीसरी बार उसने सिर्फ अपने रांची एक दोस्त को आने की खबर दी। इसी क्रम में वह पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार उसके एक साथी ने रविवार की शाम सिकंदर के रांची आने की जानकारी पुलिस को दे दी थी। इसके बाद पुलिस की टीम सतर्क हो गई। सिटी एसपी सौरभ समेत कई थानों की पुलिस सोमवार की सुबह एयरपोर्ट के बाहर घेराबंदी कर ली थी। सिकंदर जैसे ही एयरपोर्ट के बाहर निकला सादे लिबास में तैनात पुलिसकर्मियों से उसे दबोच लिया।