सुखराम उरांव का नाम टिकट के दावेदारों में शामिल!
1 min read
चक्रधरपुर।
सुखराम उरांव का नाम टिकट के दावेदारों में शामिल!
चक्रधरपुर। महागठबंधन में सिंहभूम सीट को लेकर झामुमो के अड़े रहने के बीच अचानक से सुखराम उरांव का नाम टिकट के दावेदारों में शामिल हो गया है। मालूम हो कि 2005 में सुखराम झामुमो के टिकट पर पहली बार चक्रधरपुर से विधायक चुने गए थे। इसके बाद वह झाविमो और भाजपा में चले गए थे। करीब तीन महीने पहले ही उन्होंने झामुमो में वापसी की है। शहर में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि सिंहभूम सीट अगर झामुमो के खाते में आती है तो सुखराम उरांव उम्मीदवार हो सकते हैं। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की ओर से ऐसे संकेत मिले हैं। चर्चाओं के बीच शनिवार को ही सुखराम उरांव रांची के लिए रवाना हो गए।
हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि महागठबंधन में सिंहभूम सीट किस पार्टी के खाते में जाएगी। झामुमो के अलावा कांग्रेस भी इस सीट पर मजबूत दावेदारी कर रही है और गीता कोड़ा का नाम आगे आ रहा है।
बता दें कि सिंहभूम सीट को लेकर झामुमो अड़ा हुआ है। हेमंत सोरेन स्वयं इस सीट को लेकर गंभीर हैं। सिंहभूम से आने वाले पार्टी के सभी पांचों विधायक सिंहभूम सीट की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर पार्टी अध्यक्ष पर दबाव बनाए हुए हैं।