सामाजिक दूरी का पालन करवा रही पुलिसकर्मियों पर गाँव के लोगों ने किया हमला
1 min read
सामाजिक दूरी का पालन करवा रही पुलिसकर्मियों पर गाँव के लोगों ने किया हमला
NEWS TODAY – लॉकडाउन और फिर सामाजिक दूरी का पालन करना कोरोना महामारी से बचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपाय है। पर कई जगह देखा जा रहा है की इसका बार बार उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे ही सामाजिक दूरी का पालन करवाने गई बिहार के पुलिसकर्मियों पर गाँव के ही लोगों ने हमला कर दिया। घटना बिहार के मोतिहारी के पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव की है।
खबर के मुताबिक कुछ लोग हाथों में डंडे से तो कोई ईट-पत्थर फेंक कर हमला करने लगा। वहीं इस घटना में कई पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल भी हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को शुरुआती इलाज के बाद थाने पर लाया गया। बताया जा रहा है की पुलिसकर्मी बाजार में लॉक डाउन का सख्ती से पालन करा रही थी जिसको लेकर वाहन चैकिंग भी की जा रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार युवक से पुलिस कागजों की जांच कर रही थी। तभी पीछे से कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। वहीं हमले की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए लगभग 20 लोगों को हिरासत में लिया।
ये भी पढे…
लॉक डाउन में धनबाद शहर में आये बोरिंग गाड़ी के साथ फसे मजूदर को कराया गया राशन मुहैया।