सादगी से मनाया गया राहुल गांधी का जन्म दिवस गरीबों के बीच खाद्य सामग्री का किया गया वितरण …
1 min read
NEWSTODAYJ लातेहार : बरवाडीह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव एवं मनिका विधानसभा विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देशानुसार बरवाडीह प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कु राजू के अध्यक्षता में एवं जिला की उपस्थिति में माननीय पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी का जन्म दिवस सादगी से मनाया गया। इस दौरान लद्दाख में चीनी हमला में शहीद हुए 20 जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
यह भी पढ़े…
साथ ही गरीब असहाय वृद्ध महिला पुरुष के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।इस दौरान कांग्रेसियों ने चीन के उत्पाद का पुरजोर बहिष्कार किया एवं बरवाडीह प्रखंड वासीयों से चीन के उत्पाद का उपयोग नहीं करने का अपील किया गया।इस दौरान सोसल डिस्टनिंग दूरी का पुरा ख्याल रखा गया। मौके पर कांग्रेस मनिका विधानसभा अध्यक्ष प्रिंस राज गुप्ता,लातेहार डिफ़स्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर संजीव सिंह, पलामू डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर प्रभाकर,गोपाल चंद्रवंशी, मीडिया प्रभारी अमन कु गुप्ता (निखिल),नसीम अंसारी,राहुल गुप्ता,पंकज गुप्ता उप प्रमुख ,दीपक राज ,विकाश कुमार, संजीव कु बड़ा बाबु ,सुभम दुबे समेत कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.
यह भी पढ़े…