सात नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद झारखंड में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 57
1 min read
सात नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद झारखंड में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 57
NEWS TODAY – सात नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद झारखंड में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 57 हो गई। जबकि रांची में अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 35 पर पहुंच गई है।
ये भी पढ़े- तबलीगी जलसे में शामिल 9 लोगों को भेजा गया क्वॉरेंटाइन में
यहां के हिंदपीढ़ी इलाके से 33 संक्रमितों की पहचान की गई है। बताते चले कि रांची के रिम्स में सैंपल जांच के दौरान एक दिन में कुल सात मरीज मिले। बताया गया कि कुल 283 सैंपल की जांच की गई, इसमें 276 निगेटिव और 7 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जांच में सभी संक्रमित मरीज राजधानी रांची के हैं। इनमें कुल छह मामले हिंदपीढ़ी और एक मरीज बेड़ो का रहने वाला है। संक्रमित मरीजों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
इधर रांची के हिंदपीढ़ी में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को भी यहां कोरोना के छह नए मामले मिले। इसी के साथ इस हॉट स्पॉट एरिया में कुल मरीजों की संख्या 33 हो गई है। वहीं रांची के बेड़ो में भी एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। गुरुवार को सात नए मरीज मिलने के बाद अब राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 57 हो गई।