सलमान के कहने पर सोनाक्षी ने अपना वजन 30 किलो तक घटाया जाने क्या मामला
1 min read
बॉलीबुड।
सलमान के कहने पर सोनाक्षी ने अपना वजन 30 किलो तक घटाया जाने क्या मामला………..
बॉलीबुड:: इंडस्ट्री में ट्रेडिशनल लुक से एंट्री करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।
एक समय में खूब मोटी रही सोनाक्षी की गिनती आज फिट एक्ट्रेस में होती है। सोनाक्षी सिन्हा 2 जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। सोनाक्षी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
सोनाक्षी को पेंटिंग और स्केच बनाने का बहुत शौक है। फिल्म ‘लुटेरा’ में भी वह पेंटिंग करती नजर आई थीं। उन्हें साड़ी पहनना भी बहुत पसंद है। सोनाक्षी बचपन से ही साड़ी पहनती थीं।
सोनाक्षी ने कई गानों में रैपिंग की है ‘दबंग’, ‘राउडी राठौड़’, ‘हिम्मतवाला’, ‘बुलेट राजा’, ‘तेवर’, ‘अकीरा’ में सोनाक्षी की एक्टिंग की बहुत तारीफ की गई। सोनाक्षी को फेवरेट फिल्म ddlj है।
सोनाक्षी को सलमान खान ने स्पॉट किया और उन्हें लगा की वो एक्टिंग में अच्छा कर सकती हैं। सलमान के कहने पर सोनाक्षी ने अपना वजन 30 किलो तक घटाया और फिल्म दबंग से डेब्यू किया। सोनाक्षी ने अपनी पहली फिल्म की कमाई सलमान खान के NGO बीइंग ह्यूमन को डोनेट कर दी थी।
सोनाक्षी सिन्हा अपनी एक्टिंग के साथ अपने अफेयर्स को लेकर भी सुखियों में बनी रहती हैं। सोनाक्षी का नाम साल 2012 में बंटी सचदेवा के साथ जोड़ा गया था।
बंटी सचदेवा सलमान की भाभी सीमा खान के भाई हैं। इसके अलावा सोना का नाम अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ चुका है।
—————————————————————————-
सोनाक्षी सिन्हा ने हॉलीवुड मूवी ‘रिओ 2′ और राइज ऑफ़ दी गार्जियंस’ के हिंदी वर्जन के लिए अपनी आवाज दी थी।
बॉलीबुड की ताजा तरीन खबरो के लिए पड़ते रहे.newstodayjharkhand.com