श्रमिक नगरी भूली के जितेंद्र कुमार सिंह नेशनल अपनी पार्टी के बैनर तले लड़ेंगे लोकसभा चुनाव। पढ़ें पूरी खबर…..
1 min read
धनबाद।
श्रमिक नगरी भूली के जितेंद्र कुमार सिंह नेशनल अपनी पार्टी के बैनर तले लड़ेंगे लोकसभा चुनाव। पढ़ें पूरी खबर…..
भूली। श्रमिक नगरी भूली के रहने वाले निवासी जितेंद्र कुमार सिंह लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे और जीतने के बाद धनबाद की जनता जो अभी तक मूलभूत समस्याओं से जकड़ा हुआ है उनका निराकरण करेंगे और विकास के हर मुद्दे पर इस बार लोकसभा का चुनाव पूरी तरह से लड़ने के मूड में है फिर चाहे वह जन समस्या हो बिजली पानी और सड़क अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था इन तमाम चीजों को लेकर इस बार चुनावी मैदान में नेशनल अपनी पार्टी के बैनर तले चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं।
जनता के मूलभूत समस्या को क्यों नहीं यहां के जनप्रतिनिधि जनता के द्वार के तहत काम करके निराकरण करने की कोशिश करते हैं इन्हीं तमाम मुद्दों पर नेशनल अपनी पार्टी के बैनर तले भूली के जितेंद्र कुमार सिंह इस बार लोकसभा के चुनावी मैदान में दो-दो हाथ करने को तैयार है उक्त बातें नेशनल अपनी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को संबोधित किया तथा यह बतलाया कि आगामी 18/ 4/ 2019 को और लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भी दाखिल करेंगे।
इस वार्त मे केंद्रीय संगठन सचिव विजय कुमार, मीडिया प्रभारी वरुण झा, जिला अध्यक्ष विकास रवानी, योग प्रभारी राजकुमार, अरुण तिवारी केंद्रीय सचिव झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार जयसवाल, चुनाव प्रभारी सौरभ कुमार उर्फ सोनू, युवा प्रदेश महिला अध्यक्ष इशा कुमारी ,महिला उपाध्यक्ष पूजा कुमारी ,रविंद्र पासवान युवा प्रदेश सचिव, दीपक कुमार सिन्हा संगठन सचिव, हिम्मत लाल महतो मुनीडीह प्रभारी ,अशोक कुमार सिंह सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।