शादी कर लौट रही दूल्हा-दुल्हन की कार बही नदी में-घंटो मशक्कत के बाद बचाई गई जान
1 min read
शादी कर लौट रही दूल्हा-दुल्हन की कार बही नदी में-घंटो मशक्कत के बाद बचाई गई जान
NEWSTODAYJपलामू – झारखंड के पलामू जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा में जान जाते जाते बच गयाl जानकारी के अनुसार पलामू जिला के सतबरवा के राधा कृष्ण मंदिर से शादी रचाकर अपनी दुल्हन के साथ दूल्हा दिग्विजय सिंह कार से लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने गांव राजहरा लौट रहे थे। उस कार में दूल्हा-दुल्हन के साथ कुल छह लोग सवार थे। लौटते समय खामडीह-बोहिता मार्ग के बीच में पड़नेवाली मलय नदी पर बने झरीवा छलका पुलिया पार करते समय कार पानी के बहाव को सहन नहीं कर सकी। उस समय छलका पुलिया के ऊपर से डेढ़ से दो फीट पानी बह रहा था।
आपको बतादें कि पानी का दबाव पुलिया में टकराने के बाद और बढ़ गया था। ग्रामीणों ने कहा कि दूल्हा-दुल्हन को ले जा रहे कार चालक को छलका पार करते समय ग्रामीणों ने मना किया था। ड्राइवर ने ग्रामीणों की बात अनसुनी कर दी थी। वहीँ जैसे ही उसने कार पुलिया पर चढाई कार नदी में बह गई। लगभग एक किमी तक बह चुकी कार को खामडीह और नावाटोली के ग्रामीणों ने किसी तरह निकाला। साथ ही रस्सी समेत व अन्य चीजों की मदद से उसे नदी के किनारे लाकर लोगों की जान बचाई गई।
ये भी पढ़े…
विहिप व बजरंग दल ने चीन के राष्ट्रपति का किया पुतला दहन, गलवान घाटी शहीदों को दी श्रद्धांजलि
लोगों का यह भी कहना था कि कार सवार लोगों ने यदि कार का शीशा तुरंत बंद नहीं किया होता तो कार में पानी घुस जाता और उन लोगों को बचा पाना ज्यादा मुश्किल हो जाता। आपको बता दें की यहां की मलय नदी में एकाएक बरसाती पानी छोड़ देने से बाढ़ आ गई। सड़क से किनारे से दुल्हा-दूल्हन को लेकर जा रही एक कार तेज बहाव के कारण बह गई। ग्रामीणों ने एक घंटे तक रेस्क्यू चलाकर कार में सवार सभी छह लोगों को किसी तरह बचाया।