शहीद रणधीर वर्मा के 27वें शहादत दिवस
1 min read
शहीद रणधीर वर्मा के शहादत दिवस पर पूरा
धनबाद कर रहा है नमन
छोटे खान।
रणधीर प्रसाद वर्मा भारतीय पुलिस अफसर थे जिनका धनबाद में एक बैंक डकैती को रोकते समय निधन हो गया था। उन्हें वीरता के लिए मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। भारत सरकार ने उनके सम्मान में सन् २००४ में स्मारक डाक टिकट भी जारी किया था।
उनका जन्म बिहार के सुपौल जिले (पूर्व सहरसा जिला) के जगतपुर नामक गाँव में हुआ। उनकी शिक्षा सेंट जॉन हाई स्कूल तथा पटना कॉलेज में हुई। वो १९७४ में भारतीय पुलिस सेवा से जुड़े। पुलिस अफसर के रूप में उन्होंने विभिन्न आपराधिक गिरोहों का सफाया किया।
धनबाद में वो पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे उसी समय ३ जनवरी १९९१ को बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में डकैती को विफल करने के प्रयास में उनका निधन हो गया।
उनकी विधवा पत्नी रीता वर्मा बाद में राजनीति से जुड़ गयी और भाजपा उम्मीदवार के रूप में लोक सभा सांसद निर्वाचित हुई।
शहीद रणधीर वर्मा को माल्यार्पण करती उनकी पत्नी रीता वर्मा।
शहीद रणधीर वर्मा को माला अर्पण करते धनबाद एसएसपी मनोज रतन चौथे!
शहीद रणधीर वर्मा को माला अर्पण करते बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो !