Bokaro news वज्रपात से मकान सहित कई बिजली उपकरण क्षतिग्रस्त
1 min read
Bokaro news.वज्रपात से मकान सहित कई बिजली उपकरण क्षतिग्रस्त….
NEWSTODAYJ:गोमिया (बेरमो)। गोमिया प्रखंड के तुलबुल पंचायत अंतर्गत नीम टोला में बीती मध्य रात्रि बज्रपात की घटना में नीम टोला निवासी महेंद्र प्रजापति के मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे छत से पानी टपकने लगा। भुक्तभोगी महेंद्र ने बताया कि मकान के साथ उनके घर के चार पंखे भी खराब हो गए हैं। बताया कि 11:30 बजे रात अचानक तेज रोशनी के साथ जोरदार आवाज में आसमानी आफत (बज्रपात) होते ही उनके घर में बिजली का झटका महसूस किया। ग़नीमत रही की जान की क्षति नहीं हुई। बताया कि आसपास के भी घरों में भी बज्रपात से काफी नुकसान पहुंचा है,
यह भी पढ़े।
Forced labor : काम के तलाश में पलायन करने को मजबूर, दो लाख में बस रिजर्व कर चेन्नई जा रहे मजदूर…
Forced labor : काम के तलाश में पलायन करने को मजबूर, दो लाख में बस रिजर्व कर चेन्नई जा रहे मजदूर…
दिनेश प्रजापति के घर में इनवर्टर, पंखा, टीवी, स्टेबलाइजर, संदीप प्रजापति के घर में तीन पंखा, अरुण प्रजापति के घर में फ्रीज और पंखा, सुरेंद्र प्रजापति के घर में इनवर्टर पंखा टीवी, अबोध प्रजापति के घर में एक पंखा, अभिषेक के घर में एक पंखा, भीखन प्रजापति के घर में एक पंखा, विक्रम प्रजापति के घर में एक पंखा, शिबू प्रजापति के घर में एक पंखा, भगवान दास प्रजापति के घर में एक पंखा, राजेंद्र प्रजापति के घर में एक पंखा का क्षति हुआ है।