गायत्री शक्ति पीठ के तत्वाधान में 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव की शुरुआत-निकाली गई कलश यात्रा
1 min read
गायत्री शक्ति पीठ के तत्वाधान में 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव की शुरुआत-निकाली गई कलश यात्रा
NEWS TODAY (निखिल निषाद)पेटरवार के लेपो ग्राम स्तिथ गयात्री शक्ति पीठ के तत्वाधान में 12 से 15 मार्च तक 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गयात्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव आज से शुरू कर कलश यात्रा के साथ निकाली गई।
ये भी पढ़े -मनमानी ढंग से बिजली कटौती के खिलाफ धनबाद झामुमो जिला समिति द्वारा केंद्र का पुतला दहन
कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर पूरा गांव भ्रमण करते हुए पुन: यज्ञ मंडप में आकर मंत्रोचारण के साथ स्थापित हुआ। इस दौरान गायत्री माता के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। गायत्री शक्तिपीठ की ओर से तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के प्रथम दिन गुरुवार को विद्वान ब्राह्मणों की देखरेख में विधि विधान से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में दर्जनों महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। कलश स्थापना के बाद आरती व पूजन के बाद देर शाम को संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा श्रवणकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। शुक्रवार को सामूहिक जप, प्रज्ञा योग, देव पूजन एवं विविध संस्कार नारी जागरण गोष्ठी सहित सत्संग का आयोजन किया जाएगा।