लगातार लड़की को छेड़ना वा परेशान करना पड़ा मनचला को महंगा:परेशान लड़की ने चला दी चाकू
1 min read
लगातार लड़की को छेड़ना वा परेशान करना पड़ा मनचला को महंगा:परेशान लड़की ने चला दी चाकू…
NEWSTODAYJ:साहिबगंज :-नगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर दहला मोहल्ले में विगत 1 सप्ताह से कुछ मनचला युवक अपने तीन चार दोस्तों के साथ मिलकर उसी मोहल्ले के रहने वाली एक लड़की को रास्ते में आते जाते एवं कहीं भी खड़ा देखकर उसके साथ अभद्र व्यवहार एवं गंदी गंदी बातें किया करता था।इस अभद्रता को लड़की पिछले कई दिनों से बर्दाश्त करती आ रही थी। वही आज दोपहर 1:30 बजे जब लड़की अपने घर से निकल कर किसी काम से कहीं जा रही थी, तो फिर वही लड़का राहुल दास पिता स्वर्गीय जग्गू दास ने उस लड़की को छेड़ते हुए उसके साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया।वहीं जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उक्त लड़का लड़की को साथ मारपीट करने लगा। वही जब अपनी बहन से लड़ाई होता देख उस लड़की की छोटी बहन ने बीच-बचाव किया तो
ये भी पढ़े।
युवक की पीट पीट कर:दी गई हत्या 10 रुपए के मामूली विवाद में हत्या
लड़का उसकी छोटी बहन से भी लड़ाई करने लगा और उसे पत्थर से मारकर चोटिल कर दिया। इसी क्रम में अपनी छोटी बहन को घायल होता देख तो बड़ी बहन ने उस लड़के के पास में ही रखें चाकू से वार कर लड़के को घायल कर दिया। उधर पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी हुई जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया,और दोनों ही लड़कियों को पूछताछ के लिए नगर थाना लाया गया ।उधर पुलिस इस मामले को लेकर सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।