रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह पर हुई गोलीबारी मामले में मुख्य आरोपी पिंटू सिंह ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण भेजे गए जेल
1 min read
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे……..9386192053……
धनबाद।
रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह पर हुई गोलीबारी मामले में मुख्य आरोपी पिंटू सिंह ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण भेजे गए जेल……..
धनबाद ।धनबाद में पिछले 22 मार्च को बैंक मोड इलाके में रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह पर हुई गोलीबारी मामले में आज मुख्य आरोपी पिंटू सिंह ने भी धनबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।
आपको बता दें कि 22 मार्च को उपेंद्र सिंह पर जो जानलेवा हमला किया गया था ।उसके बाद धनबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ दिनों के बाद गोली कांड में शामिल 3 शूटरों को गिरफ्तार कर लिया था…….
वही गोली लगने के बाद उपेंद्र सिंह को दुर्गापुर मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद इलाज के बाद वह ठीक हो गया।
जिसके बाद उपेंद्र सिंह ने पहचान परेड में सभी शूटरों की पहचान की थी और पुलिस के समक्ष शूटरों ने मुख्य साजिशकर्ता उपेंद्र सिंह कि चचेरा भाई पिंटू सिंह को बतलाया था……
उसी के कहने पर शूटरों ने गोली चलाई थी उसी मामले में पिंटू सिंह फरार चल रहा था ।जिसके बाद आज उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।
पूरे मामले पर वहीं पिंटू सिंह का कहना है कि मुझे इस मामले में बेवजह फंसाया जा रहा है। मैं निर्दोष हूं।
रखे आप को आप के आस पास के खबरो से आप को आगे.newstodayjharkhand.com watsaap.9386192053